Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका का एक और क्रिकेटर कोरोना की चपेट में आया, प्रैक्टिस मैच रद्द

स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच अगले सप्ताह से तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज होनी है, लेकिन इससे पहले मेजबान प्रोटियाज टीम से जुड़ी एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। लेकिन सीरीज के शुरुआत से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी कोविड 19 की चपेट में आते जा रहे हैं. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के एक और खिलाड़ी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है.


दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि जिस खिलाड़ी को कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है उसे आइसोलेशन में भेज दिया गया है. इस खिलाड़ी के अलावा बाकी टीम पहले की तरह ही अपनी प्रैक्टिस जारी रखेगी. अभी तक दक्षिण अफ्रीकी टीम के दो खिलाड़ियों की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है.


दो खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने की वजह से शनिवार को खेले जाने वाला प्रैक्टिस मैच रद्द कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह प्रैक्टिस मैच बाकी खिलाड़ियों की रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को खेला जा सकता है.



Herald