

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में टीम ने 17 रन से जीत हासिल की और पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रखा। इस मैच में टीम के हीरो रहो ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस। बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस लीग के 13 सालों के इतिहास में यह पहला मौका है, जब दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची है. हैदराबाद के खिलाफ मिली इस जीत से दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश हैं.

मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी बात है और उनके लिए यह अभी तक की सबसे बड़ी खुशी है. मैच के बाद DC के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "शानदार, अभी तक का सर्वश्रेष्ठ एहसास. यह काफी उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा. हम एक परिवार की तरह खड़े रहे. एक कप्तान के तौर पर काफी सारी जिम्मेदारियां आती हैं. ऊपर से एक बल्लेबाज के तौर पर आपको निरंतरता बनाए रखनी पड़ती है. लेकिन मुझे लगता है कि मुझे अपने सपोर्ट स्टाफ से काफी समर्थन मिल रहा है."

अय्यर ने आगे कहा, "भाग्यशाली हैं कि इतनी शानदार टीम मिली. भावनाएं ऊपर-नीचे होती रहती थीं. आप हमेशा वही रूटीन नहीं रख सकते. आपको लगातार बदलना होता है. अगले मैच में भी हमें फ्री होकर खेलना होगा.
Herald