Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने भारतीय सलामी बल्लेबाज

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा जो डे नाइट होगा. पिंक बॉल से इस टेस्ट मैच को खेला जाएगा. पहले टेस्ट के बाद टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली स्वदेश लौट आएंगे. तब से अलग-अलग पहलुओं को लेकर चर्चा हो रही है. इसमें मैदान से लेकर मैदान से बाहर के पहलू शामिल हैं. मैदान के भीतर टीम संयोजन और बल्लेबाजी क्रम और विकल्प को लेकर चर्चा चल रही है, तो मैदान के बाहर कपिल देव जैसे दिग्गज विराट के लौटने पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. वैसे यह सही है कि पारी की शुरुआत के लिए पारी की शुरुआत के लिए कई विकल्प हैं, लेकिन मिड्ल ऑर्डर में विराट की अनुपस्थिति में एक शून्य जरूर दिखाई पड़ रहा है.

इस बात की संभावना बहुत कम है कि चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के क्रम से कोई छेड़छाड़ की जाएगी, लेकिन यहा केएल राहुल और रोहित शर्मा मिड्ल ऑर्डर में विराट की जगह लेने के लिए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने भी रविवार को यह स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार हैं. बहरहाल, हरभजन सिंह नए विचार के साथ आए हैं और उन्होंने कहा कि हालात चाहे कैसे भी हों, रोहित शर्मा को टेस्ट सीरीज में पारी की शुरुआत करनी चाहिए. वहीं, दूसरा ओपनर उनकी नजर में मयंक अग्रवाल है, जिन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में करियर का आगाज करते हुए बेहतर किया था.


वहीं, भज्जी ने यह भी कहा कि केएल राहुल एक स्तरीय खिलाड़ी है, जो मिड्ल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं और उनके लिए क्रम कोई मायने नहीं रखता. भज्जी ने कहा कि मैं ओपनिंग संयोजन में बदलाव नहीं करूंगा. रोहित शर्मा को पारी की शुरुआत करनी चाहिए, जबकि केएल राहुल को विराट की जगह लेनी चाहिए. केएल राहुल नंबर-3 और 4 पर बैटिंग के लिए एक अच्छे बल्लेबाज हैं. अगर वह ओपनिंग करते हैं, जिसकी संभावना न के बराबर है या नंबर-3 पर खेलते हैं, तो यह बड़ा अंतर पैदा करेगा.



Herald