Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संगीता फोगाट और बजरंग पूनिया ने की शादी, लिए ‘आठ फेरे’ 

 नई दिल्ली  
द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता महावीर फोगाट की छोटी बेटी संगीता फोगाट की रेसलर बजरंग पूनिया से शादी हो गई है। बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर संगीता के साथ शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक खास मेसेज भी लिखा। कोरोना वायरस के चलते शादी को काफी सिंपल तरीके से किया गया और मेहमानों की संख्या को भी सीमित ही रखा गया। संगीता ने अपनी बहनों की तरह शादी में सात की जगह आठ फेरे लिए।  
संगीता फोगाट ने अपने बड़ी बहनों बबीता और गीता फोगाट की तरह अपनी इस शादी में सात की जगह आठ फेरे लिए। संगीता ने यह आठवां फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ  और बेटी को खिलाओ के तहत लिया, उन्होंने अपनी बहनों द्वारा चलाई गई परंपरा को आगे बढ़ाया। बजरंग पूनिया ने शादी के बाद संगीत फोगाट के साथ फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'विवाह एक अद्भुत रसम होता है। आज मैंने अपना जीवनसाथी चुना है और उससे उसके घर से अपने घर लेकर आया हूं। फिर भी ऐसा लगा रहा है कि मैंने एक और परिवार पा लिया है। जिंदगी की इस नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा हूं। खुश भी हूं और थोड़ा सा बैचेन भी। अब इश परीक्षा का सामना करने का समय आ गया है दोस्तों। आपके स्नेह और आर्शीवाद के लिए धन्यवाद।' 
बता दें कि बजरंग पूनिया और संगीता दोनों ही पेशे से पहलवान हैं और बजरंग अगले साल होने वाले ओलंपिक की तैयारियां कर रहे हैं। दोनों ही रेसलर ओलंपिक के बाद शादी रचना चाहते थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते ओलंपिक इस साल टल जाने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 

The post संगीता फोगाट और बजरंग पूनिया ने की शादी, लिए ‘आठ फेरे’  appeared first on Bhavtarini.