Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस फिल्म में काम करेंगे धोनी, खुद लीड रोल में

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अब एंटरटेनमेंट जगत में भी कदम रखने जा रहे हैं. माही अपने होम प्रोडक्शन हाउस ‘धौनी एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बननेवाली फिल्म/वेब सीरीज ‘अघोरी’ में मुख्य किरदार निभायेंगे. गौरतलब है कि धौनी की पत्नी साक्षी ने पिछले दिन सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी दी थी.


फिल्म के अन्य कास्ट की तलाश की जा रही है. सूत्रों के अनुसार धौनी की यह फिल्म/वेबसीरीज एक पौराणिक, साइंस फिक्शन होगी. यह जिस लेखक की किताब पर आधारित होगी, कहा जा रहा है कि वह भी उसकी पहली रचना है. यह सीरीज एक टापू पर फंसे ‘अघोरी’ की कहानी है, जो एक द्वीप पर हाइटेक सुविधाओं के बीच फंस जाता है. धौनी की कंपनी इससे पहले डॉक्यूमेंट्री ‘रोर ऑफ द लायन’ प्रोड्यूस कर चुकी है.

धौनी से पहले कई अन्य क्रिकेटर भी फिल्म इंडस्ट्री में खुद को आजमा चुके हैं. इनमें संदीप पाटिल, विनोद कांबली, सचिन तेंडुलकर, एस श्रीसंत, अजय जडेजा, सलिल अंकोला के अलावा अन्य भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं.



Herald