Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे रोहित और इशांत !

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। उनका बचे हुए दो टेस्ट में खेलना भी संदिग्ध है। दरअसल, बीसीसीआई को बताया गया कि दोनों को मैच फिट होने में करीब एक महीना लगेगा। यही नहीं, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर रोहित का विकल्प हो सकते हैं।रोहित और इशांद इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटिशेन की प्रक्रिया में हैं, दोनों शुक्रवार से वनडे से शुरू हो रही सीमित ओवर की सीरीज से पहले ही बाहर हैं। उन्हें 17 दिसंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम में रखा गया था, लेकिन कड़े पृथकवास (क्वारंटीन) नियमों ने उनकी उपलब्धता अनिश्चित बना दी है। बोर्ड के एक सूत्र ने मंगलवार को पीटीआई को बताया, ‘एनसीए ने एक रिपोर्ट दी है जिसमें कहा गया है कि रोहित और इशांत दोनों को मैच फिट होने के लिये तीन से चार हफ्ते लगेंगे।


रोहित ने पिछले हफ्ते बात करते हुए कहा था कि उनकी हैमस्ट्रिंग चोट अब ठीक है। वह मैच फिट होने के लिए एनसीए में केवल अपनी ‘स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग’ ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इशांत ‘साइड स्ट्रेन’ से उबर रहे हैं। सूत्र ने कहा, ‘अगर वे अब भी यात्रा करते हैं तो उनके लिए पृथकवास नियम कड़े होंगे, क्योंकि वे व्यावसायिक फ्लाइट से यात्रा करेंगे। कड़े पृथकवास का मतलब है कि उन्हें पूरी टीम की तरह क्वारंटीन के 14 दिनों में ट्रेनिंग करने की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अब सिर्फ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ही सरकार को मना सकता है। उन्हें (रोहित और इशांत) पृथकवास के दौरान ट्रेनिंग करने की अनुमति दे सकता है।’ पता चला है कि श्रेयस अय्यर को रोहित के कवर के तौर पर रुकने के लिए कहा जा सकता है। अय्यर सीमित ओवर की टीम इंडिया का हिस्सा हैं। भारतीय टीम इस महीने के शुरू में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलकर विशेष विमान से यहां पहुंची है। उसे पृथकवास में ट्रेनिंग करने की अनुमति दी गई थी।



Herald