Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के बावजूद दुखी हैं रोहित, कहा- सूर्यकुमार के लिए करना चाहिए था यह काम

स्पोर्ट्स डेस्क। यूएई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में भी मुंबई इंडियंस की बादशाहत जारी रही रही। पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराते हुए आमची मुंबई ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। मुंबई पहली बार 2013 में चैंपियन बनी थी, इसके बाद उसने 2015, 2017 और 2019 में भी खिताब जीता। इस तरह से यह पहला अवसर है जब वह अपना खिताब बचाने में सफल रही, इससे पहले केवल चेन्नई सुपरकिंग्स (2010 और 2011) ही ऐसा कर पाई थी।लेकिन जीत के बावजूद रोहित शर्मा को एक बात का पछतावा है. रोहित शर्मा की वजह से सूर्यकुमार यादव रन आउट हो गए थे. रोहित का कहना है कि सूर्यकुमार के लिए उनका अपना विकेट गंवा देना चाहिए था.


रोहित ने 51 गेंद में 68 रन बनाये जिसकी मदद से मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया . रोहित ने पारी के बीच में असंभव सा एक रन लेने के लिये सूर्यकुमार को बुलाया लेकिन वह दूसरे छोर से मना करते रहे . रोहित हालांकि तब तक दूसरे छोर पर आ चुके थे लिहाजा सूर्य ने कप्तान के लिये अपना विकेट कुर्बान कर दिया.


सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए रोहित शर्मा ने अपना विकेट गंवाने की बात कही. रोहित ने कहा, ''वह जिस फार्म में था, मुझे अपना विकेट बलिदान कर देना चाहिये था. उसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अविश्वसनीय शॉट लगाए. वहीं सूर्य ने कहा कि उन्हें यकीन था कि रोहित टीम को जीत तक ले जायेंगे और उन्हें अपना विकेट गंवाने का कोई दुख नहीं है. उन्होंने कहा, ''वह अच्छे फार्म में थे और पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा रहे थे लिहाजा मुझे अपना विकेट गंवाने का दुख नहीं है.



Herald