Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहरुख और अजय देवगन ने डिएगो माराडोना को अपने शब्दों में दी श्रद्धांजलि

स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल जगत के महानतम खिलाड़ी डिएगो माराडोना की मौत ने खेल जगत को चौंका दिया. माराडोना का निधन 60 साल की उम्र में बुधवार 25 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने से हुई. माराडोना को दुनिया का महानतम फुटबॉलर कहा जाता है. बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान अजय देवगन निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी और आसिफ कपाड़िया सहित कई फिल्मी हस्तियों ने दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर शोक व्यक्त किया. इन हस्तियों ने कहा कि अर्जेंटीना के इस महान फुटबालर को हमेशा याद किया जाएगा.

दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार 1986 विश्व कप में अर्जेंटीना की जीत के नायक डिएगो माराडोना का बुधवार को निधन हो गया. वे लंबे समय से कोकीन की लत और मोटापे से जुड़ी कई परेशानियों से जूझ रहे थे. खेल के अपने शौक के लिए फेमस एक्टर शाहरुख खान ने माराडोना की विश्वकप पकड़े एक इमेज शेयर की और लिखा, 'आपको हमेशा याद रखा जाएगा और उम्मीद है कि आप जन्नत का उसी तरह से मनोरंजन करेंगे जैसे आपने इस दुनिया को रिझाया है. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे.'

अपनी आगामी फिल्म ‘मैदान’ में फुटबाल कोच का किरदार निभा रहे अजय देवगन ने ट्वीट किया, फिल्म ‘मैदान’ के कारण मैं खेल को समझ पाया. वे एक दिग्गज फुटबॉलर और जुनूनी खिलाड़ी थे. उनके जाने से बहुत दुखी हूं.'

मोटवानी ने कहा कि माराडोना पहले फुटबॉल के खिलाड़ी थे जिसके बारे में उन्होंने सुना था. उन्होंने ट्वीट किया, ‘1986 का फाइनल मैच देखने के बाद मैंने फुटबॉल देखना शुरु कर दिया. विश्वास नहीं हो रहा कि वे इतनी जल्दी चले गए.' फिल्मकार ने लोगों से भारतीय मूल के ब्रिटिश फिल्मकार आसिफ कपाड़िया द्वारा दिवंगत स्टार पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘डिएगो माराडोना’ देखने के लिए भी कहा.फुटबॉल और माराडोना के प्रशंसक, कपाड़िया ने कहा कि माराडोना की मौत को स्वीकार करना उनके लिए काफी मुश्किल है. ऑस्कर विजेता कपाड़िया ने ट्वीट किया, ‘मैंने उनके साथ 10 घंटे बिताये थे! मैंने उनके बाएं पैर को छुआ. हमने उनके असल व्यक्तित्व को दुनिया के सामने लाने की पूरी कोशिश की.



Herald