

स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने काली पूजा में हिस्सा लिया था जिसके बाद उन्हें कट्टरपंथियों से जान से मारने की धमकी मिली थी। कंगना रणौत जो सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं अब उन्होंने कट्टरपंथियों को आड़े हाथों लिया है। रविवार (15 नवंबर) को फेसबुक लाइव में मोहसिन तालुकदार नाम के एक व्यक्ति ने कहा थाकि शाकिब के व्यवहार से मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मोहसिन ने लाइव वीडियो में शाकिब को ईशनिंदा करने के लिए टुकड़े टुकड़े करने की धमकी दी थी। उसने कहा था, ‘‘शाकिब ने मुस्लिमों का अपमान किया है। उसने साथ ही कहा कि अगर शाकिब को मारने के लिए उसे सिलहट से ढाका आना पड़े, तो वह आएगा।’’ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शाकिब पूर्वी कोलकाता के कंकुरागाची में “अमरा शोबाई क्लब” की 59वीं श्यामा पूजा में उपस्थित थे। इस घटना के बाद मशहूर लेखकर तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट कर कहा कि शाकिब को माफी नहीं मांगनी चाहिए। तस्लीमा ने कहा, ‘‘उनके माफी से कट्टरपंथियों को ताकत मिलेगी। वे पूजा या पंडाल में शामिल होने वाले मुस्लिमों को आगे भी मारने की धमकी देंगे। इसी बीच शाकिब ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट वीडियो किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘‘मैं फिर से उस जगह (कोलकाता) नहीं जाना चाहूंगा। यदि आपको लगता है कि यह आपके खिलाफ है, तो मैं माफी मांगता हूं। मैं कोशिश करूंगा कि यह दोबारा नहीं हो।
कंगना ने एक न्यूज रीट्वीट करते हुए इस मामले पर कॉमेंट किया है। न्यूज में लिखा है, बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब-अल-हसन को कोलकाता में काली पूजो अटेंड करने के लिए जबरन माफी मंगवाई गई। उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी। कंगना ने इस पर कॉमेंट किया है, क्यूँ डरते हो इतना मंदिरों से? कोई तो वजह होगी? यूंही कोई इतना नहीं घबराता, हम तो सारी उम्र मस्जिद में बिता दें फिर भी राम नाम कोई दिल से नहीं निकाल सकता, खुद की इबादत पे भरोसा नहीं या अपना ही हिंदू अतीत तुम्हें मंदिरों से आकर्षित करता है? पूछो खुद से
Herald