Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शास्त्री बोले- रोहित और ईशांत अगले कुछ दिन में ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे तो होगी परेशानी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सीनियर प्लेयर्स रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा की टेस्ट सीरीज में भाग लेने पर आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया पहुंचना होगा. रोहित (बाएं हैमस्ट्रिंग) और ईशांत (साइड स्ट्रेन) दोनों मांसपेशियों में खिंचाव के कारण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन पर हैं। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने साफ किया है कि अगर रोहित और ईशांत अगले चार या पांच दिन में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना नहीं होते हैं तो काफी मुश्किल बढ़ जाएगी.


रोहित और ईशांत दोनों एनसीए में अपनी चोट से उबर रहे हैं. चोट के कारण ही रोहित शर्मा 27 नवंबर से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. रवि शास्त्री का कहना है कि टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए इन खिलाड़ियों को जल्द ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचना चाहिए. शास्त्री ने कहा, "रोहित एनसीए में कुछ टेस्ट से गुजर रहे हैं और अब उन्हें ही फैसला करना है कि रोहित को कब तक ब्रेक पर रहने की जरूरत है.


रवि शास्त्री क्वारंटीन नियमों को इन खिलाड़ियों के खेलने के लिए बड़ी मुश्किल मानते हैं. उन्होंने कहा, "लेकिन चीजें मुश्किल हो सकती है, क्योंकि आपको क्वारंटीन को भी देखना होगा. इससे टेस्ट में उनका खेलना मुश्किल हो सकता है.शास्त्री ने रोहित के सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा नहीं बनने के बारे में कहा, "वह कभी भी सीमित ओवरों वाली सीरीज नहीं खेलने वाले थे. वह सिर्फ यह देखना चाहते थे कि उन्हें कितने दिनों तक आराम की जरूरत है, क्योंकि आप ज्यादा देर तक आराम नहीं कर सकते.



Herald