Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की पिछली ऐतिहासिक जीत को अभी तक नहीं पचा पाए टिम पेन, कहा-दर्द होता है

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर 2-1 से हराकर बड़ा झटका दिया था. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीती थी. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन उस हार को नहीं भूल पाए हैं. टिम पेन ने स्वीकार किया है कि भारत के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में ‘कचोटने’ वाली हार अब भी उन्हें ‘पीड़ा’ देती हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट की सीरीज की शुरुआत एडिलेड में 17 दिसंबर से दिन-रात्रि मुकाबले के साथ होगी.

दरअसल, यह कप्तान के रूप में पेन की पहली घरेलू सीरीज थी. वह इस बार टीम इंडिया से भिड़ने के लिए लिए बेताब हैं. तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वॉर्नर पर 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के शामिल होने के कारण एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था, जिसके बाद पेन को टीम की कमान सौंपी गई थी.

पेन ने 2जीबी के वाइड वर्ल्ड आफ स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, ‘मैं जब भी इस बारे में सोचता हूं तो निश्चित तौर पर यह कचोटता है कि हम वह टेस्ट सीरीज हार गए.’ उन्होंने कहा, ‘स्टीव और डेविड हों या नहीं, आप कोई टेस्ट मैच या टेस्ट सीरीज नहीं हारना चाहते, जिसमें आप खेल रहे हों, इसलिए इससे मुझे थोड़ी पीड़ा पहुंचती है.’



Herald