Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धवन ने शर्ट उतार कर शॉ के साथ किया ऐसा डांस, वीडियो हुआ वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल (IPL) खत्म होने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. वहां विराट कोहली (Virat Kohli) की सेना ऑस्ट्रेलिया से 3 वनडे, 3 टी-20 और चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी. 27 नवंबर से शुरू होने वाला टूर 19 जनवरी तक चलेगा. टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी क्वारेंटाइन में हैं तो कुछ नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे हैं.

इस दौरान टीम के खिलाड़ी साथ में मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन के वीडियो पहले ही शेयर कर चुके हैं, लेकिन अब शिखर धवन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धवन अपनी शर्ट उतारकर डांस करते हुए नजर आए।


शिखर धवन और पृथ्वी शॉ 'सात समुंदर पार मैं तेरे...' गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे कि धवन इस दौरान शॉ को छेड़ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने लिखा, 'लैला मुझे अभी भी पागल बना रही है।' धवन और शॉ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। उस दौरान भी दोनों के साथ मस्ती करते हुए वीडियो सामने आए थे।


Herald