Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेमार ने कहा- टीम के लिए तीन अंक हासिल करना महत्वपूर्ण था 

पेरिस
आरबी लीपज़िग के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के स्टार फुटबॉलर नेमार ने कहा है कि उनकी टीम के लिए तीन अंक हासिल करना महत्वपूर्ण था। पीएसजी ने बुधवार को यहां चैंपियंस लीग में आरबी लीपज़िग पर 1-0 से जीत दर्ज की।  जीत के बाद, नेमार ने इंस्टाग्राम पर पुर्तगाली में लिखा, "आज महत्वपूर्ण बात 3 अंक हासिल करना था, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कैसे हासिल हुआ। जीत के लिए पूरी टीम को बधाई।" 

हालांकि इस मुकाबले में पीएसजी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, लेकिन टीम ने नेमार के पहले हाफ में पेनाल्टी के जरिये गोल कर तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। नेमार ने 11 वें मिनट में पेनल्टी को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर टीम को जीत दिलाई। दूसरी ओर, पीएसजी के मारक्विनहोस ने कहा कि यह उनका "सर्वश्रेष्ठ मैच" नहीं था, बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य जीत हासिल करना था। 

उन्होंने कहा,"हमारा एकमात्र उद्देश्य आज रात जीत दर्ज करना था। बहुत सारे चोटिल खिलाड़ी टीम में वापसी कर रहे थे, अन्य खिलाड़ियों ने अपनी राष्ट्रीय टीमों के साथ यात्रा की और मैच खेला, इसलिए वे इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थे, लेकिन हमने इस पर ध्यान केंद्रित किया कि हमें क्या करना था। हमने संघर्ष किया और जीत हासिल की। यह हमारा सर्वश्रेष्ठ मैच नहीं था, लेकिन हम जीत को याद रखेंगे।" 
 

The post नेमार ने कहा- टीम के लिए तीन अंक हासिल करना महत्वपूर्ण था  appeared first on Bhavtarini.