Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली की पैटरनिटी लीव पर बोले लक्ष्मण, फैसले का करना चाहिए सम्मान

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। कोहली वनडे और टी20 सीरीज के बाद खेली जानी वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद पैटरनिटी लीव पर चले जाएंगे। विराट जनवरी में पिता बनने वाले हैं, इसलिए वह एडिलेड डे-नाइट टेस्ट के बाद स्वदेश लौट जाएंगे। कोहली के दौरे के बीच में स्वदेश वापस लौटने को लेकर हर तरफ से तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और कई लोगों ने कप्तान के इस फैसले पर सवाल भी उठाए हैं। कोहली को पितृत्व अवकाश पर पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का साथ मिला है। लक्ष्मण 2006 में अपने पहले बच्चे के जन्म के समय साउथ अफ्रीका दौरे पर थे। लक्ष्मण ने हालांकि कुछ साल बाद अपनी बेटी के जन्म के समय रणजी मैच छोड़ पत्नी के साथ रहने का फैसला किया था।

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, 'मैं लगता है कि इसका सम्मान किया जाना चाहिए। आप निश्चित तौर पर एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं, लेकिन आप एक फैमिली मैन भी है और आपको फैमिली के क्या अच्छा है इस बात का भी सम्मान करना चाहिए। तो, मुझे लगता है कि इस फैसले का सम्मान करना चाहिए। यह आपकी लाइफ का बेहद महत्वपूर्ण समय होता है।'जस्टिन लैंगर ने पिछले हफ्ते कोहली के इस फैसले से खुशी जताई थी और उनका समर्थन किया था।


लैंगर ने कहा था, 'मेरे मन में कोहली के लिए सम्मान बढ़ गया है, उनके स्वदेश लौटने के फैसले के बाद। वह भी एक इंसान हैं हम सभी लोगों की तरह। अगर मुझे अपने खिलाड़ियों को सलाह देनी हो, तो मैं उनको कभी भी अपने बच्चे के जन्म को मिस करने की सलाह दूंगा।



Herald