

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 27 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। हालांकि, टीम इंडिया लिमिटेड ओवर्स की सीरीज की जगह टेस्ट सीरीज पर फोकस कर रही है। मंगलवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे टेस्ट क्रिकेट प्रैक्टिस सेशंस से प्यार है' (लव टेस्ट क्रिकेट प्रैक्टिस सेशंस)।

इस अभ्यास सत्र में वनडे, टी-20 और टेस्ट टीम में शामिल सभी शीर्ष बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हिस्सा लिया. कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह अनुभवी मोहम्मद शमी और युवा मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर अभ्यास कर रहे है. उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, ‘मुझे टेस्ट क्रिकेट (अभ्यास) सत्र पसंद है. कोहली 17 दिसंबर से एडिलेड में खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट आएंगे. वीडियो में खिलाड़ियों को नेट की जगह मैदान के बीच बनी पिच पर टेस्ट मैच की तरह क्षेत्ररक्षण और दूसरे छोर पर बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा गया.
Love test cricket practice sessions ❤️???? pic.twitter.com/XPNad3YapF
— Virat Kohli (@imVkohli) November 17, 2020
ज्यादातर खिलाड़ी पिछले दो महीनों से आईपीएल में व्यस्त थे ऐसे में उन्होंने सफेद गेंद से अभ्यास करने की जगह टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली लाल और गुलाबी गेंद से अभ्यास करते हुए हुए देखा गया. सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भी गुलाबी गेंद का सामना कर रहे थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि पहले टेस्ट के लिए अंतिम 11 में उनकी दावेदारी होगी.
Herald