

स्पोर्ट्स डेस्क। आधुनिक दौर के क्रिकेट में महान बल्लेबाजों की सूची शामिल हो चुके विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई रिकॉर्ड्स बना सकते हैं. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम के कप्तान कोहली वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्सा होंगे लेकिन टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलकर स्वदेश वापस लौट जाएंगे. विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज में सबसे तेज 12,000 रन बना सकते हैं और क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 नवंबर से शुरू होने वाला दौरा कई मायनों में निजी तौर पर अहम साबित होने वाला है। भारत को इस दौरे में तीन वनडे, तीन टी-20 इंटरनैशनल और चार टेस्ट खेलने हैं। हालांकि विराट टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलकर पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट जाएंगे।

भारतीय कप्तान को सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जाता है। विराट के पास वनडे सीरीज में सबसे तेज 12 हजारी बनने का मौका रहेगा। वह अभी इस उपलब्धि से महज 133 रन दूर हैं। तीन मैचों की इस सीरीज में विराट इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं। सीरीज में 133 रन बनाते ही विराट वनडे में 12 हजार रनों के शिखर पर पहुंचने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट के पास वनडे में सबसे तेज 12 हजारी बनने का भी मौका रहेगा और इस मामले में वह मास्टर ब्लास्टर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सचिन ने 12,000 रनों तक पहुंचने के लिए 300 पारियां खेली थीं और 13 साल 73 दिन का समय लगाया था।

विराट के अभी 248 मैचों से 11,867 रन हैं और उन्होंने 239 पारियां खेली हैं। विराट ने अपने वनडे करियर की शुरुआत 18 अगस्त 2008 को की थी और वनडे क्रिकेट में उन्हें अभी 12 साल से कुछ अधिक समय हुआ है। इस आधार पर वह सचिन के पारियों और समय के दोनों रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वनडे में अब तक पांच खिलाड़ियों ने 12,000 रन पूरे किए हैं। सचिन ने 463 मैचों में 18,426 रन, श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 404 मैचों में 14,234 रन, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 375 मैचों में 13,704 रन, श्रीलंका के सनत जयसूर्या ने 445 मैचों में 13,430 रन और श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 448 मैचों में 11,867 रन बनाए हैं।
Herald