Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली के छुट्टी लेने पर बोले कपिल देव ने कहा- ‘सुनील गावस्कर तो महीनों तक बेटे की शक्ल नहीं देख पाए थे’,

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की बात करें तो एडिलेड में 17 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच होना है। उससे पहले टीम इंडिया 27, 29 नवंबर और 2 दिसंबर को वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद 4, 6 और 8 दिसंबर को टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के 6 मुकाबले और एडिलेड मे खेले जाने वाले शुरुआती टेस्ट मैच के बाद पितृत्व अवकाश पर भारत लौट जाएंगे.


इस पर भारत के पहले वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भी उनके इस कदम का स्वागत किया है। कपिल देव ने से बातचीत में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम जाने और वापस आने का जोखिम उठा सकते हैं। सुनील गावस्कर ने अपने बेटे को कई महीनों तक नहीं देखा। यह अलग बात थी। देखो, चीजें बदल गई हैं। अगर मैं कोहली के बारे में बात करूं, जब उनके पिता की मृत्यु हो गई, तो वह अगले दिन क्रिकेट खेलने के लिए वापस आए। आज वह अपने बच्चे के लिए छुट्टी ले रहा है तो ठीक है। आप ऐसा कर सकते हैं।

कपिल ने इस बारे में बताया कि उनके खेलने के दिनों में चीजें कितनी अलग थीं। आज के समय में खिलाड़ियों को जिस तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं उसके बारे में पुराने खिलाड़ी नहीं सोच सकते हैं। कपिल ने कहा, ‘‘आप एक विमान खरीद सकते हैं और वापस जा सकते हैं और तीन दिनों में फिर से आ सकते हैं। मुझे खुशी और गर्व महसूस होता है कि आज खिलाड़ी एक स्तर पर पहुंच गए हैं जहां वे ऐसा कर सकते हैं। मैं विराट के लिए खुश हूं। वह अपने परिवार को देखने के लिए वापस आ रहा है।



Herald