Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की करारी हार के बाद कोहली पर भड़के गंभीर, बोले- ऐसी कप्तानी मेरे समझ से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की गई थी. लेकिन टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैच हारकर ही सीरीज गंवा बैठी. सिडनी में खेले गए दोनों मैचों को टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में गंवाया. भारतीय टीम ने दोनों मैचों में 300 से ज्यादा रन जरूर बनाए लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले मैच में 374 और दूसरे मैच में 389 रनों के स्कोर बनाकर भारतीय टीम को पूरी तरह मैच से बाहर रखा. भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया से मिली लगातार दूसरी हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली की खुलकर आलोचना की है। उन्होंने कोहली की उस रणनीति को खराब कप्तानी बताया, जिसके तहत दूसरे वनडे में पावरप्ले में जसप्रीत बुमराह से महत दो ओवर करवाए गए थे।


गंभीर ने कहा कि हम लगातार विकेट लेने की बात कर रहे हैं, लेकिन जब प्रमुख गेंदबाज को मौका ही नहीं देंगे तो विकेट कैसे मिलेगा। श्रेयस अय्यर ने सीरीज के दोनों मैचों में कुल 40 रन बनाए हैं, जो तेज गेंदबाज नवदीप सैनी से सिर्फ एक रन अधिक हैं, जबकि जडेजा से 9 रन कम। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 38 रन रहा है, जबकि और महज 20 का। ऐसा नहीं है कि वह अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो रहे हैं। दरअसल, इस सीरीज में वह श्रेयस दिखे ही नहीं, जो आईपीएल में खेल रहे थे। वह पहली गेंद से ही सघर्ष करते दिखे और अपना विश्वास हासिल नहीं कर पाए।


गंभीर ने कहा कि उन्हें यह बात समझ में नहीं आई कि कोहली ने नई गेंद से जसप्रीत बुमराह को सिर्फ दो ओवर क्यों दिए। उन्होंने क्रिकइन्फो के एक शो में विराट कोहली पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैं ईमानदारी से कहूं तो कप्तानी को नहीं समझ सकता। हम इस बारे में लगातार बात कर रहे हैं कि अधिक से अधिक विकेट लेना है और हमें ऐसी (ऑस्ट्रेलिया की) बैटिंग लाइन अप को तोड़ना है, लेकिन अपने महत्वपूर्ण गेंदबाज (जसप्रीत बुमराह) से नई गेंद से दो ओवर ही करा रहे हैं। सामान्यत: वनडे में 4-3-3 ओवरों के स्पेल होते हें। 3 बेहतर माना जाता है और किसी बोलर से अधिकतम एक स्पेल में 4 ओवर करवाए जाते हैं।



Herald