Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब ने न्यूजीलैंड को दे डाली धमकी, कहा- हमें आपकी जरूरत नहीं है, हमारा एहसान मानो

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड दौरे पर गई 53 सदस्यों वाली पाकिस्तानी टीम उस वक्त विवादों में आ गई, जब उसके 7 खिलाड़ी (6 पहले और एक बाद में) कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए। यही नहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आरोप लगाया कि उन्होंने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा है और अब उन्हें कुछ समय क्वारंटीन में रहना होगा जिससे वे अभ्यास नहीं कर सकेंगे। कीवी बोर्ड ने उसे आखिरी चेतावनी भी दी। टीम को गलती को नजर अंदाज करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज


उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को मेसेज भेजना चाहता हूं। यह कोई क्लब की टीम नहीं है। यह पाकिस्तान की इंटरनैशनल टीम है। हमें आपकी जरूरत नहीं है और न ही हमारा क्रिकेट खत्म हुआ है। आपको ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के पैसे मिलेंगे। इसलिए आपको इस मुश्किल वक्त में टीम के दौरा करने से अहसानमंद होना चाहिए।'


उन्होंने कीवी बोर्ड के व्यवहार की बात करते हुए कहा, 'आप पाकिस्तान के बारे में इस तरह से बात कर रहे हैं। यह धरती का महान देश है तो इस तरह की बात न करें। ऐसे बयान नहीं तो अच्छा होगा। आगे से ध्यान रखें। अब पाकिस्तानी टीम को जरूरत है कि वह उन्हें बुरी तरह से हराए।' साथ शोएब ने पीसीबी को भी कड़ा मेसेज देने को कहा है। बता दें कि इस बारे में पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि जब टीम रवाना हुई थी तो कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं था।



Herald