Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले पाकिस्तान के छह खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले पाकिस्तानी टीम के छह खिलाड़ी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पाकिस्तानी टीम के सभी खिलाड़ी 14 दिन के लिए क्राइस्टचर्च में संग्रोध में थे, और इसी दौरान यह खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए। 

पॉजिटिव पाए गए सभी खिलाड़ियों को क्वारांटाइन कर दिया गया है और पाकिस्तानी टीम के अभ्यास सत्र पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, खिलाड़ियों के नाम को गुप्त रखा गया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान जारी करते हुए बताया, "इनमें से दो खिलाड़ियों में पहले से ही लक्षण थे, जबकि चार नए मामले है। जिसके अनुसार अब इन छह खिलाड़ियों को अलगाव में भेज दिया गया है।"

बता दें कि, पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी और संबंधित स्टाफ सहित 53 सदस्यीय दल का 24 नवंबर को कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसके बाद अब ये चार खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं। पाकिस्तान और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। 
 

The post न्यूजीलैंड सीरीज से पहले पाकिस्तान के छह खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित appeared first on Bhavtarini.