Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, ऑस्ट्रेलिया में प्रैक्टिस शुरू

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सीरीज का आगाज 27 नवंबर से होगा, पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी, इसके बाद टी-20 और फिर आखिर में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 2 प्रैक्टिस मैच भी खेली जानी है. यह प्रैक्टिस मैच ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है.


भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ कोरोना वायरस जांच में नेगेटिव पाये गए और खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के लिये शनिवार को अभ्यास शुरू कर दिया . हाल ही में यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले हार्दिक पंड्या, पृथ्वी साव और मोहम्मद सिराज समेत कई क्रिकेटरों ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया . बीसीसीआई ने ट्विटर पर खिलाड़ियों के आउटडोर अभ्यास और जिम सत्र की तस्वीरें डाली . स्पिनर कुलदीप यादव, तेज गेंदबाज उमेश यादव, हरफनमौला रविंद्र जडेजा, शारदुल ठाकुर और चेतेश्वर पुजारा अभ्यास करते देखे गए . तस्वीरों में तेज गेंदबाज टी नटराजन और दीपक चाहर भी नजर आ रहे हैं .


भारतीय टीम इस समय 14 दिन के क्वारंटीन पर है और पहली कोरोना जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई है . लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी स्पिनर कुलदीप के साथ तस्वीर ट्विटर पर डाली . उन्होंने लिखा, 'अपने भाई कुलदीप के साथ भारतीय टीम में वापसी . टीम इंडिया अभ्यास करते हुए हैशटैग कुलचा .'



Herald