Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिता के निधन के बाद मोहम्मद सिराज ने किया ये फैसला, गांगुली ने की सराहना

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में अपने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है. सिराज के पिता मोहम्मद गौस का का शुक्रवार को निधन हो गया था. सिराज के पिता काफी समय से फेफेड़ की बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे. आईपीएल में केकेआर के खिलाफ किए गए बेहतरीन प्रदर्शन से एक रात पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सिराज के प्रैक्टिस से लौटने के बाद इस बारे में उन्हें सूचित किया. पहले इस तरह की खबरें आ रही थीं कि ऑस्ट्रेलिया सरकार के कड़े क्वारंटीन नियमों के कारण मोहम्मद सिराज वापस पिता की अंतिम क्रिया में हिस्सा लौटने के लिए भारत नहीं लौट सकते.


इसमें काफी हद तक सच्चाई है, लेकिन सच यह भी है कि बीसीसीआई ने सिराज को फ्लाइट से भारत लौटने की पेशकश की थी. लेकिन सिराज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा आस्ट्रेलिया में रहने का ही फैसला किया है. बीसीसीआई ने बयान में कहा, "भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शक्रवार को अपने पिता को खो दिया. बीसीसीआई ने सिराज के साथ बात की और उन्हें स्वदेश जा दुख के समय में अपने परिवार के साथ रहने का प्रस्ताव दिया. बीसीसीआई के प्रमुख और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सिराज के पिता के इंतकाल पर शोक व्यक्त किया है. सौरव गांगुली ने कहा, ''मोहम्मद सिराज को इस परिस्थिति का सामना करने के लिये मजबूती मिले. मैं इस दौरे पर उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं. जबरदस्त जीवटता.''


बीसीसीआई ने साथ ही मीडिया से कहा है कि वह इस मुश्किल समय में सिराज की निजता का सम्मान करे. सिराज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं. क्लब ने ट्विटर के माध्यम से सिराज के साथ अपना दुख साझा किया. सिराज भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हैं और अभी सिडनी क्वारंटीन हब में हैं. कोविड सम्बंधी प्रतिबंधों के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट सकेंगे.



Herald