Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद सिराज के पिता नहीं रहे, कहा- जिंदगी का सबसे बड़ा सपोर्ट खो दिया

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैंलेंजर्स बैंग्लोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. मोहम्मद सिराज के पिचा मोहम्मद गौल पिछले काफी वक्त से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे. मोहम्मद सिराज का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हुआ है और वह इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में ही हैं. सामने आई जानकारी के मुताबिक सिराज अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे. बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखने वाले मोहम्मद गौस ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बेटे को क्रिकेट खेलने में पूरा साथ दिया और उसी का नतीजा रहा कि सिराज आज टीम इंडिया की गेंदबाजी का हिस्सा बनने के मजबूत दावेदार बन चुके हैं.

सिराज को क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता ने अपने जीवन में कई त्याग किए और कड़ी मेहनत करके सिराज को इस मुकाम तक पहुंचाया। सिराज के पिता का सपना था कि उनका बेटा एक दिन भारत के लिए खेले और देश का नाम रोशन करे। सिराज ने वेबसाइट से बात करते हुए अपने पिता को खुद का सबसे बड़ा सपोर्ट बताते हुए कहा, 'मेरे पिता की हमेशा से ही यही इच्छा थी कि मेरे बेटे देश का नाम रोशन करना और वो मैं जरूर करूंगा। यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है। मैंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सपोर्ट खो दिया है। यह उनका सपना था कि मैं देश के लिए खेलूं और मैं खुश हूं कि मैंने इस बात को समझा और उनको खुश होने का मौका दिया।

सिडनी में होने के चलते क्वारंटाइन नियम के अनुसार मोहम्मद सिराज अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाएंगे। वह भारतीय टीम के साथ इस समय सिडनी में 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर रहे हैं। आईपीएल में केकेआर के खिलाफ बेहतीरन गेंदबाजी करने के बाद सिराज ने बताया था कि उनके पिता की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है और वह उनसे फोन पर बात करते वक्त रोने लगते हैं।



Herald