Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फैन ने प्रिया पूनिया से ब्वॉयफ्रेंड को लेकर पूछा सवाल, रिऐक्शन हुआ वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा क्रिकेटर प्रिया पूनिया अपने धाकड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। प्रिया की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। प्रिया पूनिया ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के सवालों के जवाब दिए।


उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैन्स को जवाब दिए, जिसमें से एक सवाल पर उनका रिऐक्शन वायरल हो गया है। एक फैन ने प्रिया से पूछा क्या उनका कोई ब्वॉयफ्रेंड है, जिस पर उन्होंने मजेदार रिऐक्शन दिया।

Priya Punia's reaction from TheCricketGuy on Vimeo.

पिछले साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वालीं प्रिया के इंस्टाग्राम पर 4.8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। दाएं हाथ की बल्लेबाज प्रिया ने करियर में 8 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे करियर में कुल 175 और टी20 इंटरनैशनल में 9 रन ही बनाए हैं। वह हाल में सुपरनोवाज टीम के लिए खेलती नजर आई थीं।



Herald