

स्पोर्ट्स डेस्क। मोहम्मद शमी और हसीन को साल 2015 में बेटी हुई थी, जिसका नाम आयरा शमी है। शमी और उनकी वाइफ हसीन जहां के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों अलग रह रहे हैं। शमी की बेटी हसीन के साथ ही रहती है। बता दें हसीन जहां 3 बेटियों की मां हैं। उनके पहले पति से उनकी 2 बेटियां है, जो उनके पिता के साथ रहती हैं। वहीं, शमी और हसीन की बेटी अपनी मां के साथ रहती हैं।

शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सभी मैचों के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं। ऐसे में शमी भी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। लेकिन यहां पर शमी को अपनी बेटी की याद बहुत सता रही है। वहीं, उनकी पत्नी हसीन जहां बेटी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। जी हां, हसीन जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार उन्होंने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनकी बेटी आयरा शमी की अदाएं बेहद ही मासूम नजर आ रही है।

सोशल मीडिया क्वीन हसीन जहां हर बार कोई ना कोई वीडियो या फोटो इंटरनेट पर डालकर आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी नहीं बल्कि अपनी बेटी की अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में शमी और हसीन की बेटी आयरा बेहद ही क्यूट लग रही है। दिया हाथ में पकड़े, लहंगा चुन्नी पहने और माथे पर टिका लगाए उसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

हसीन जहां ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि- 'सच्ची बेटियां अल्लाह की रेहमत होती हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं बेटियों की मां हूं'। ऐसे में शमी अपनी बेटी के बगैर बड़ी मुश्किल से अपना टाइम काट पाते है। अक्सर वो भी अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ने भी आयरा का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Herald