Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच जीतने के बाद रोहित ने बाद दिखाई ऐसी दरियादिली, लोगों ने कहा, वाह. कैप्टन.."

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियन्स ने चार बार के चैंपियन की तरह बड़े मैचों में खेलने के अनुभव का अच्छा नजारा पेश करके गुरुवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से करारी शिकस्त देकर छठी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के फाइनल में प्रवेश किया. दिल्ली का सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है. वह दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार को होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगा.

रोहित शर्मा ने कप्तानी से दिल जीतने में जरूर सफल रहे. दरअसल हुआ ये कि जब मुंबई की टीम मैच जीत गई तो रोहित ने स्पिनर राहुल चाहर को खिलाडि़यों से आगे रहकर ड्रेसिंग रूम की ओर चलने को कहा रोहित ने ऐसा कर युवा चाहर के आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम किया. बता दें कि मैच में राहुल की गेंदबाजी अच्छी नहीं रही और उन्होंने 2 ओवर में 35 रन दिए. ऐसे में रोहित ने एक कप्तान के तौर पर राहुल चाहर से बात की और उन्हें टीम की अगुवाई करवाई और आगे बढ़कर रहने को कहा.


रोहित शर्मा के इस एक्ट की चर्चा खूब हो रही है. लोग ट्वीट कर रोहित को महान कप्तान बता रहे हैं. कई यूजर ने ट्वीट किया है और रोहित को युवा खिलाड़ियों का इस तरह से हौसला बढ़ाने के लिए बधाई दी है. सोशल मीडिया पर रोहित के इस व्यवहार की जमकर तारीफ हो रही है



Herald