Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गंभीर ने छेड़ा मधुमक्खी का छत्ता, कोहली की कप्‍तानी पर रखी बेबाक राय

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है। शुक्रवार को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मैच हुआ। इस मैच में हैदराबाद के खिलाड़ियों ने विराट कोहली की धुरंधरों को आसानी से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 132 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे हैदराबाद की टीम ने आसानी से पूरा कर लिया। वहीं, आरसीबी की इस हार के बाद अब टीम के कप्तान विराट कोहली पर कई तरह के सवाल उठने लगे है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने विराट की कप्तानी और उनकी टीम पर करारा हमला बोला है। उन्होने कहा कि ये टीम तो प्लेऑफ में भी पहुंचने के लायक नहीं थी। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली को कप्तानी से हटाने की भी बात की।



आरसीबी की हार के बाद गौतम गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकंइफो से बातचीत की। इस दौरान गौतम गंभीर ने आरसीबी का कप्तान बदलने की बात कही। गौतम गंभीर से पूछा गया कि क्या कप्तानी के मोर्चे पर आरसीबी को बदलाव की जरूरत है। इस पर गौतम गंभीर ने बड़ा ही सीधा जवाब दिया। गंभीर ने कहा कि सौ फीसदी आरसीबी की कप्तान बदलने की आवश्यकता है। दरअसल समस्या जिम्मेदारी को लेकर है, 8 साल बिना ट्रॉफी के, 8 साल लंबा समय होता है, आप दूसरे कप्तान क्या किसी खिलाड़ी को भी बिना ट्रॉफी के नहीं रखते है, ये जिम्मेदारी की बात है।

वहीं, इस दौरान गौतम गंभीर ने इस पर भी सवाल उठाया कि आरसीबी की हार की ठिकरा किसके सर फोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं, वह टीम की सपोर्ट स्टाफ, मैनेजमेंट और लीडरशिप में काफी दिक्कत भी बता रहे थे। उन्होंने विराट कोहली का नाम लिए बिना कहा क जब तक हार के लिए लीडरशिप को जिम्मेदार नहीं ठहराय जाएगा। तब तक ऐसा ही होता रहेगा, मैं सपोर्ट स्टाफ, कोच, बल्लेबाजी कोच हर किसी के लिए काफी दुखी हूं, हर साल कोच बदला जाता है, लेकिन समस्या कहीं और है। इसके आगे गौतम गंभीर ने कहा कि, आज चाहे इस टीम का कितना भी सपोर्ट करें। लेकिन सच्चाई यही है कि आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने के काबिल नहीं थी। टूर्नामेंट में आरसीबी की खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मोर्चे पर फेल साबित हुए।



Herald