

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी कि वह जनवरी में पिता बनने वाले हैं. विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की यह पहली औलाद है ऐसे में भारतीय कप्तान के लिए काफी खास मौका है. इसी कारण कोहली ने ऑस्ट्रेलियाके दौरे के बीच भारत वापस आने का फैसला किया, बीसीसीआई ने उन्हें पितृत्व अवकाश दिया कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी में पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोहली को पैटरनिटी लीव दे दी है और वह 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के बाद भारत लौट जाएंगे।

सीए के अंतरिम मुख्य कार्यकारी हॉकली ने कहा कि कोहली का टेस्ट सीरीज से बाहर रहना लगभग तय था लेकिन उन्हें खुशी है कि वह तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेल सकेंगे। उन्होंने कहा, 'जब से उन्होंने पिता बनने की घोषणा की, तभी से यह संभावना जताई जा रही थी।' उन्होंने कहा, 'हमें खुशी है कि विराट तीन वनडे, तीन टी20 और पहला टेस्ट खेलेंगे। हमें इसका सम्मान करना चाहिए कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहना चाहते हैं।

हॉकली ने कहा कि दोनों टीमों में इतने सितारे हैं कि यह सीरीज काफी रोमांचक होगी। उन्होंने कहा, 'दोनों टीमों में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो ऑस्ट्रेलिया में पिछली सीरीज में खेले थे जिसे भारत ने जीता था। यह भी काफी रोचक सीरीज होगी।' रोहित शर्मा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। रोहित का नाम पहले टेस्ट टीम में शामिल नहीं था, लेकिन बाद में चयनकर्ताओं ने उन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया है।
Herald