Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रेसलर बबीता फोगाट हुई प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी

नई दिल्ली
भारत की स्टार महिला पहलवान बबीता फोगाट मां बनने वाली हैं। बबीता ने अपने पति विवेक सुहाग के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है। 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली बबीता ने पति के लिए पोस्ट में एक खास मैसेज भी लिखा है। बबीता और विवेक सुहाग ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी।

बबीता ने अपने इस्टाग्राम पर पति विवेक सुहाग के साथ एक रोमांटिक फोटो को शेयर करते हुए अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी। बबीता ने विवेक को धन्यवाद देते हुए कैप्शन में लिखा. 'तुम्हारी वाइफ के तौर पर मैंने जो हर एक पल बिताया है, मुझे एहसास होता है कि मैं कितनी लकी हूं, इस शानदार लाइफ को जी रही हूं। तुम मेरी खुशी की जगह हो। तुम मुझे कंप्लीट करते हो। मैं काफी उत्साहित हूं और इंतजार कर रही हूं अपनी लाइफ के इस नए चैप्टर का।'

बता दें बबीता के पति विवेक सुहाग भी एक पहलवान हैं और दोनों की मुलाकात छह साल पहले हुई थी। बबीता ने 2014 में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया करते हुए गोल्ड जीता था और उनके ऊपर बॉलीवुड में दंगल फिल्म भी बन चुकी है, जिसको लोगों ने काफी पसंद भी किया था। बजरंग पूनिया समेत कई खिलाड़ियों ने बबीता और विवेके को इस खुशखबरी के लिए बधाई दी है।

 

The post रेसलर बबीता फोगाट हुई प्रेग्नेंट, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी appeared first on Bhavtarini.