Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राधा यादव ने रचा इतिहास, मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स ने पहली बार जीता खिताब

स्पोर्ट्स डेस्क। महिला टी20 चैलेंज 2020 के फाइनल मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवा को 16 रन से हरा दिया। ट्रेलब्लेजर्स की टीम पहली बार चैंपियन बनी है। उसकी कमान स्मृति मंधाना के हाथों में थी। वहीं, हरमनप्रीत कौर सुपरनोवा की कप्तान थीं। हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने सुपरनोवा को 119 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में हरमनप्रीत की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 102 रन ही बना सकी।

सुपरनोवा के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर 36 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुईं। शशिकला श्रीवर्धने ने 19, तानिया भाटिया ने 14 और जेमिमाह रोड्रिग्ज ने 13 रनों का योगदान दिया। अनुजा पाटिल 8, चमारी अट्टापट्टू 6 और पूजा वस्त्राकर खाता खोले बगैर आउट हुईं। राधा यादव 5 और सकीरा सेलमन 4 रन बनाकर नाबाद रहीं। सलमा खातून को 3, दीप्ति शर्मा को 2 और सोफी एक्सल्सटन को एक सफलता मिली।

स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राधा यादव ने टूर्नामेंट में 8 विकेट लिए। उन्होंने फाइनल में 5 विकेट अपने नाम किए। वे महिला टी20 चैलेंज में एक मैच में 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। जीतने वाली टीम ट्रेलब्लेजर्स को 25 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए गए।



Herald