

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 13वें सीजन के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इसके बाद वे कई मैच नहीं खेले थे। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई तीनों फॉर्मेट की टीम में उनका चयन नहीं हुआ था, लेकिन वे आइपीएल 2020 के आखिरी कुछ मैचों में वे मैदान पर उतरे थे और अपनी चोट के बारे में अपडेट दी थी। इसी की वजह से उनको टेस्ट क्रिकेट में मौका मिला था। सूर्यकुमार ने कहा, ‘उस समय (टीम की घोषणा के बाद) जिम में रोहित मेरे बगल में बैठे थे और उन्होंने मेरी तरफ देखा और मैंने कहा, ‘जाहिर है, मैं थोड़ा निराश हूं, क्योंकि वह महसूस कर पा रहे थे कि मैं अच्छी खबर का इंतजार कर रहा था।

उन्होंने बताया, ‘बाद में, रोहित ने मुझे कहा- मेरा मानना था कि आप अभी टीम के लिए शानदार काम कर रहे हैं, और उस (चयन नहीं होने पर) के बारे में सोचने के बजाय, आप सिर्फ वही चीजें करते रहिए जो आप इस आईपीएल में पहले दिन से करते आ रहे हैं। और जब समय सही होगा, तो आपको मौका मिलेगा। यह आज हो या कल, यह होगा आपको बस खुद पर विश्वास रखना होगा’।’ आईपीएल से पहले घरेलू सत्र में भी सूर्यकुमार कुछ वर्षों से लगातार अच्छा कर रहे है लेकिन फिर भी उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि रोहित के ‘उन शब्दों’ ने उन्हें निराशा से बाहर आने में मदद की। उन्होंने कहा, ‘मैं वास्तव में अच्छा महसूस कर रहा था क्योंकि मुझे पता था कि उनकी बातों से पहले मैं उस समय कैसा महसूस कर रहा था। वह इसे मेरी आँखों में स्पष्ट रूप से देख पा रहे थे। मुझे लगता है कि इस निराशा से बाहर निलने में उनकी बातों में मेरी मदद की।’ मुंबई के 30 साल के इस बल्लेबाज ने माना कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम का चयन उनके दिमाग में था। उन्होंने हालांकि दिमाग को भटकने से बचाने के लिए कुछ चीजों को खुद से अलग किया था।
Herald