

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. धनश्री वर्मा एक डेंटिस्ट होने के साथ-साथ बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं. वह अक्सर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

हाल ही में चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर मंगेतर धनश्री के साथ एक फोटो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मेरा घर और मेरा एडवेंचर एक ही जगह पर' चहल के फोटो डालने के बाद उनके रणजी टीम के साथी खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने मजे लेते हुए लिखा, 'इसको चिन मारी अभी तक या नहीं।' बता दें कि राहुल तेवतिया और चहल दोनों ही हरियाणा की टीम की तरफ से एकसाथ खेलते हैं और एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

राहुल तेवतिया का प्रदर्शन इस सीजन काफी शानदार रहा था और उन्होंने आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 14 मैचों में 139.34 के स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए थे और 10 विकेट भी अपने नाम की थी। राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के लगाकर राजस्थान को यादगार जीत दिलाई थी और उसी के चलते वो काफी सुर्खियों में भी रहे थे।
Herald