

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने IPL के 13वें सीजन के 48वें मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली से हुए विवाद पर पहली बार बयान दिया। यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स तक से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मैच का नहीं पता, लेकिन मैच के बाद मैं और कोहली एक दोस्त की तरह मिले।सूर्यकुमार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए न चुने जाने पर उन्होंने ट्रेनिंग नहीं की। वे सीधे अगले दिन बेंगलुरु के खिलाफ मैच खेलने उतरे।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर सूर्यकुमार ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि मैं चुना जाऊंगा। सूर्यकुमार ने कहा, 'जिस वक्त टीम सिलेक्शन की खबर मिली, तब मैं ट्रेनिंग कर रहा था। लेकिन खबर मिलते ही न तो मैं ट्रेन कर पाया, न ही खाना खा पाया। इसके बाद मैंने किसी से बात नहीं की।

सूर्यकुमार ने कहा, 'मैं काफी दबाव में था। मगर कहते हैं न शो मस्ट गो ऑन और अगले दिन सीधे बेंगलुरु के खिलाफ मैच में उतरा था। RCB के खिलाफ जितनी भी देर मैंने बल्लेबाजी की, मेरे पर प्रेशर रहा, लेकिन मैंने अपनी पारी को बहुत एंजॉय किया।
Herald