

स्पोर्ट्स डेस्क। नच बलिए 9 में नजर आ चुकीं भारतीय रेसलर बबीता फोगाट की जिंदगी में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां, रेसलर बबीता जल्द ही पहली बार मां बनने जा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है साथ ही रेसलर ने अपने बेबी बम्प के साथ तस्वीर भी शेयर की है। जिन्हे आप इन तस्वीरों में देख सकते है।

बबीता फोगाट ने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा. उन्होंने लिखा- हर एक पल जो मैंने आपकी पत्नी होने के नाते बिताया, मुझे एहसास है कि मैं इस शानदार जिंदगी बिताने के लिए कितनी भाग्यशाली हूं. आप मेरे लिए मेरा हैप्पी प्लेस हैं. आप मुझे पूरा करते हैं... मैं अपने जिंदगी में इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं.

बबीता फोगाट मशहूर पहलवानी कोच महावीर फोगाट की बेटी हैं. आमिर खान की फिल्म दंगल के बाद फोगाट बहनें देश-दुनिया में एक जाना पहचान नाम बन गई थीं. बबीता फोगाट और विवेक सुहाग की लव स्टोरी 5 साल तक चलने के बाद 2019 में शादी में बदली थी.बबीता और विवेक ने अपनी शादी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए आठवां फेरा लिया था. बबीता अगस्त 2019 में भाजपा में शामिल हो गई थी, लेकिन अपने पहले ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
Herald