Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट प्रायोजक बना एमपीएल स्पोर्ट्स

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम के किट प्रायोजक और आधिकारिक व्यापारिक भागीदार के रूप में ई-गेमिंग कंपनी एमपीएल स्पोर्ट्स के साथ तीन साल का करार किया है। यह करार नवंबर 2020 से दिसंबर 2023 तक होगा। करार पर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, ''यह साझेदारी हमें टीम इंडिया के लिए और देश में खेल के लिए एक अलग लेवल पर लेकर जाएगी।" 

उन्होंने कहा,"हम एमपीएल स्पोर्ट्स जैसे युवा भारतीय ब्रांड के साथ काम करने की उम्मीद कर रहे हैं, जो इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखें। इस साझेदारी का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय क्रिकेट फैन मर्चेंडाइस तक पहुंच को आसान बनाना है, जिसमें देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रतिष्ठित भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी शामिल है।"

वहीं करार पर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ''2023 तक भारतीय पुरुष और महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए किट प्रायोजक के रूप में एमपीएल स्पोर्ट्स की नियुक्ति के साथ भारतीय क्रिकेट के लिए एक नए युग की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है।" एमपीएल स्पोर्ट्स भारत के आगामी ऑस्ट्रेलियाई दौरे 2020-21 के साथ इस साझेदारी की शुरुआत कर रहा है।  
 

The post भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट प्रायोजक बना एमपीएल स्पोर्ट्स appeared first on Bhavtarini.