Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बजरंग पूनिया को अमेरिका में ट्रेनिंग के ओलिंपिक सेल से मिली मंजूरी

नई दिल्ली
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया अब अमेरिका में एक महीने के लिए ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेंगे। मिशन ओलिंपिक सेल ने अगले साल होने वाले तोक्यो ओलिंपिक गेम्स में भारत की पदक उम्मीद इस पहलवान को अमेरिका में एक महीने के अभ्यास शिविर में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है।

मिशन ओलिंपिक सेल की बैठक में यह फैसला लिया गया, जो जानकारी एक बयान में दी गई है। यह भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से गठित इकाई है जो टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में जगह पाने योग्य खिलाड़ियों का चयन करती है। यह शिविर चार दिसंबर से तीन जनवरी तक मिशिगन में चलेगा और इस पर 14 लाख रुपये का खर्च आएगा।

कोरोना महामारी के बीच अभ्यास बहाल होने के बाद से बजरंग सोनीपत के साई सेंटर में अभ्यास कर रहे हैं। वह अपने कोच एमजारियोस बेंटिनिडिस और फिजियो धनंजय के साथ अमेरिका जाएंगे। उन्हें मुख्य कोच सर्जेइ बेलोग्लाजोव के मार्गदर्शन में शीर्ष पहलवानों के साथ अभ्यास का मौका मिलेगा। बजरंग तोक्यो ओलिंपिक के लिए पहले ही क्वॉलिफाइ कर चुके हैं।

The post बजरंग पूनिया को अमेरिका में ट्रेनिंग के ओलिंपिक सेल से मिली मंजूरी appeared first on Bhavtarini.