

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का विजेता मिलने में अब बस एक मैच बाकी है. लेकिन क्वालिफायर टू में शिखर धवन की 78 रन की पारी से ऑरेंज कैप की रेस और ज्यादा दिलचस्प हो गई है. इसके साथ ही चार विकेट लेकर हैदराबाद का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना तोड़ने वाले रबाडा ने एक बार फिर से पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया है.

सनराइजर्स के खिलाफ क्वालिफायर टू का मैच शुरू होने से पहले कैगिसो रबाडा 25 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर थे. उन्होंने इस मैच में चार विकेट लेकर बुमराह को पीछे छोड़ दिया. अब रबाडा के खाते में 29 विकेट हो गए हैं. उन्होंने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर बुमराह से पर्पल कैप छीन ली. रबाडा इस ओवर में हैट्रिक भी ले सकते थे. लेकिन उन्होंने 2 विकेट लेने के बाद वाइड गेंद फेंक दी.

19वां ओवर करने आए कागिसो रबाडा ने 4 गेंदों में 3 विकेट झटकते हुए हैदराबाद की हालत पस्त कर दी। अगर दो विकेट के बाद वाइड गेंद नहीं होती तो रबाडा के नाम हैटट्रिक होता। समद रनों के दबाव के बीच बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में 19वें ओवर में कागिसो रबाडा के शिकार बने। उन्होंने 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए 33 रन बनाए। अगली ही गेंद पर रबाडा ने राशिद खान (11) को भी चलता किया। हैटट्रिक गेंद वाइड रही, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने श्रीवस्त गोस्वामी (0) को भी चलता कर दिया। इस तरह उन्होंने 4 गेंदों में 3 विकेट झटकते हुए मैच का रुख ही पलट दिया। इससे उसकी रही सही उम्मीद भी टूट गई।
Herald