

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल-13 का फाइनल हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने चैम्पियन बनने का गौरव पांचवीं बार हासिल किया है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए फाइनल में मुंबई ने पहली बार फाइनल खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेटों से हरा अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता. दिल्ली ने 13 साल में पहली बार चैम्पियन बनने का मौका गंवा दिया. पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स का खिताब जीतने का सपना अधूरा रहा. IPL के 13 सीजनों में सिर्फ 6 टीमों ने ही चैम्पियन बनने का स्वाद चखा है.

श्रेयस अय्यर की टीम पहली बार चैंपियन बनने के लिए उतरी थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। दिल्ली ने मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया। इसे मुंबई ने 18.4 ओवर में 5 विकेट 157 रन बनाकर हासिल कर लिया।मुंबई की टीम लगातार दो सीजन में खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई। उसने पिछले सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। चेन्नई ने ही 2010 और 2011 में लगातार दो खिताब जीते थे। रोहित शर्मा का आईपीएल में ये छठा खिताब है। वे एक बार डेक्कन चार्डर्स के लिए टाइटल जीत चुके हैं।
रोहित शर्मा 51 गेंद पर 68 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। वे एनरिच नोर्त्जे का शिकार बने। मुंबई को पहला झटका क्विंटन डीकॉक के रूप में लगा। वे 12 गेंद पर 20 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस का शिकार बने। ऋषभ पंत ने उनका कैच लिया। स्टोइनिस पहली गेंद पर आउट हुए थे और पहली ही गेंद पर विकेट भी लिया। सूर्यकुमार यादव 19 रन बनाकर रनआउट हो गए।
Herald