

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 खत्म होने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दिवाली से पहले ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थी। जहां टीम फिलहाल क्वारंटाइन पीरियड में है और इस दौरान प्रैक्टिस भी कर रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज 27 नवंबर से खेली जानी है। इसके बाद 3 टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएंगे। 17 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। विराट पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद पैटरनिटी लीव पर भारत लौट आएंगे।

इस बीच कप्तान विराट कोहली की हालात देख फैंस को उनपर तरस आ गया और उन्होंने कहा की बीवी के बिना कैसी हालात हो गई। दरअसल, आईपीएल 2020 के दौरान अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ रहे कोहली फिलहाल अपनी प्रेग्नेंट वाइफ से दूर है। ऐसे में उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसपर फैंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि इसमें कोहली ने बिना प्रेस की हुई टी-शर्ट पहन रखी है।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने क्वारंटाइन पीरियड के बारे में बात की है। विराट इस फोटो में अपना लैपटॉप लेकर बैठे हैं। विराट ने कैप्शन में बताया है कि किस तरह वह क्वारंटाइन पीरियड बिता रहे हैं। विराट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'क्वारंटाइन डायरीज- बिना प्रेस की हुई टी-शर्ट, आरामदायक काउच और देखने के लिए अच्छी सीरीज।' एक फैन ने लिखा कि विराट ने 'बिजली बचाने के लिए अपनी टी-शर्ट प्रेस नहीं की', तो एक यूजर ने कहा कि 'पत्नी के बिना पति की हालात ऐसी ही हो जाती है'।
Herald