

स्पोर्ट्स डेस्क। अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि विराट कोहली की आगामी टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन मैचों में अनुपस्थिति निराशाजनक है, लेकिन इससे ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने का दावेदार नहीं बन जाएगा, क्योंकि भारतीय टीम में कई सुपरस्टार हैं. भारतीय कप्तान कोहली एडिलेड में पहले टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट जाएंगे, क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उन्हें पितृत्व अवकाश की अनुमति दे दी है.इस बीच कंगारू टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कोहली की तरीफ की है।

कोहली की अनुपस्थिति ऑस्ट्रेलिया के लिए फायदा साबित हो सकती है। ऐसा मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को भी लगता है, क्योंकि विराट कोहली ने 2014/15 सीरीज के दौरान 692 रन बनाए थे और 2018-19 में जीती सीरीज में 300 के आसपास रन बनाए थे। ऐसे में विराट कोहली को 'अब तक का सबसे अच्छा खिलाड़ी' कहते हुए लैंगर ने कहा कि यह जानकर खुश होने की जरूरत नहीं है कि विराट कोहली टेस्ट सीरीज मिस करेंगे। लैंगर ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने यह पहले कहा है, वह शायद मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।
लैंगर ने कहा है, "यह न केवल उनकी बल्लेबाजी. बल्कि उनकी ऊर्जा, खेल के लिए उनका जुनून, जिस तरह से वह मैदान में हैं। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि वह जो कुछ भी करते हैं, उसमें वह ऊर्जा प्रदर्शित करते हैं। क्या हम खुश हैं कि वह नहीं खेल रहे हैं? तो इसका जवाब नहीं है, क्योंकि हम प्रतिस्पर्धा देखना चाहते हैं।" उन्होंने ये भी कहा, "निश्चित रूप से विराट के नहीं होने से इसका प्रभाव पड़ेगा, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि भारत ने पिछली बार हमें हराया था, वे एक बहुत अच्छी टीम हैं।
Herald