Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डोनाल्ड ट्रंप की हार पर सहवाग ने लिए मजे, कहा-'चाचा की कॉमेडी की याद आएगी'

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और देश-विदेश में चल रहे मसलों पर अपनी राय देने से नहीं चूकते हैं। वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) के हाथों डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को मिली हार पर चुटकी ली है. सहवाग ने ट्रंप की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपने वाले बराबर ही हैं. चाचा की कॉमेंडी की याद आएगी.'


सोशल मीडिया पर अपने पोस्टों को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अमेरिका में जो बाइडन के नए राष्ट्रपति चुने जाने के बाद ट्रंप के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखा है। सहवाग ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अपने वाले वही सेम ही हैं रामनाथ कोविंद। नो ट्रंप टाटा, चाचा की कॉमेडी को हम मिस करेंगे।' बता दें कि सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उन्होंने क्रिकेट के ऊपर अपना एक शो भी बना रखा है, जिसका नाम 'वीरु की बैठक' है। इस शो में सहवाग यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के मैचों का जिक्र करते हैं और टीमों के प्रदर्शन पर बात करते हैं।


सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 17,253 रन बनाए, इस दौरान सहवाग ने 38 शतकीय पारी भी खेली। सहवाग के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, वो उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।



Herald