Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को यह कमी पड़ सकती है भारी

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन क्रिकेट टीम दो महीने लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को सबसे ज्यादा उम्मीदें अपने तीन तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा से हैं क्योंकि इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में 48 विकेट चटकाए थे. इन गेंदबाजों की वजह से ही इंडियन क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर 2-1 से हराकर इतिहास रचा.


शमी, बुमराह और ईशांत शर्मा की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2018-19 की टेस्ट सीरीज में आठ में से सात बार आस्ट्रेलिया को ऑल आउट किया था. 2018 कैलेंडर साल में इन तीनों ने मिलकर 136 विकेट लिए थे. इसी के साथ इन तीनों ने माइकल होल्डिंग, मैल्कम मार्शल और जोएल गार्नर (1984 में 130 विकेट) के रिकार्ड को तोड़ा था. उन 136 विकेटों में से 45 विकेट सिर्फ आस्ट्रेलिया में खेले गए शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में आए थे.


लेकिन इन तीनों गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. भारत के पास टेस्ट सीरीज में बाएं हाथ का गेंदबाज नहीं और उसकी कमी टीम खल सकती है.



Herald