

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर तैयारियों में जुटी हुई है और पहला वनडै 27 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज से पहले हमेशा की तरह पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर विराट कोहली को साधने में लगे हुए हैं। कोच जस्टिन लैंगर से लेकर पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और मार्क टेलर तक ने भरतीय कप्तान की तारीफ की है और उन्हें दुनिया का सबसे मजबूत बल्लेबाज बताया है।

यही नहीं, इन सभी में जो कॉमन बात है वह यह है कि सभी इस बात से निराश हैं कि कोहली टेस्ट सीरीज पूरी नहीं खेल पाएंगे। बयानों के दौर को देखा जाए तो पाएंगे कि यह पहला मौका नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपने विरोधी कप्तान या टीम की बात करते दिख रहे हैं। दरअसल, वह अक्सर अपनी टीम के किसी भी सीरीज या दौरे से पहले ऐसा करते हुए आसानी से करते नजर आते हैं। ऐसा करना उनका गेम प्लान का हिस्सा होता है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सीरीज के शुरुआत में बड़े खिलाड़ियों की तारीफ करते हैं और उन्हें 'चने की झाड़' पर चढ़ाते हैं, लेकिन जैसे ही एकाध मैच में वह खिलाड़ी स्कोर नहीं कर पाता तो यही तारीफ करने वाले खिलाड़ी आक्रामक आलोचक बन जाते हैं। यह कहीं न कहीं से उनका गेम प्लान का हिस्सा होता है। वह अपने बयानों से खिलाड़ी पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं और कई बार वह कामयाब भी होते हैं। साथ ही वह यह भी दिखाने कोशिश करते हैं कि टीम में सिर्फ एक या दो खिलाड़ी ही हैं, जो फाइट करेंगे।
Herald