Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन ने की बाबर आजम की जमकर तारीफ, बताया 'मिलियन डॉलर खिलाड़ी'

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान पर काफी गरमा-गरमी होती रही है लेकिन एक-दूसरे के प्रति दोनों टीमों के खिलाड़ियों में काफी सम्मान भी देखा जाता है। टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की खूब तारीफ की है। अश्विन ने इंजमाम-उल-हक के साथ यूट्यूब चैनल पर बातचीत में बाबर आजम की खूब तारीफ की। अश्विन ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के यूट्यूब चैनल में बात करते हुए पाकिस्तान के नए कप्तान को मिलियन डॉलर खिलाड़ी बताया है। अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 दिसंबर से होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का हिस्सा है।

अश्विन ने बाबर आजम की तारीफ करते हुए कहा, 'बाबर आजम एक मिलियन डॉलर खिलाड़ी की तरह लगते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाया है। उनको शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखकर काफी अच्छा लगता है। उनको देखकर आंखों को सुकून पहुंचता है। आप बाबर आजम के बारे में क्या सोचते हैं?' अश्विन के सवाल पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने जवाब देते हुए कहा, 'वह एक बेहद शानदार खिलाड़ी हैं।


जिस तरह का टैलेंट उनके पास है, वो और बेहतर खेल सकते हैं। उन्होंने अभी सिर्फ 5 साल की इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है। एक बल्लेबाज अपने करियर के पीक पर 7 या 8 साल खेलने के बाद पहुंचता है, बाबर का अभी पीक बाकी है और वो आने वाले सालों में और बेहतर प्रदर्शन करेगा।



Herald