Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के बाद धोनी ने कहा- CSK के कोर ग्रुप में बदलाव की जरूरत

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई के कप्तान धोनी ने आईपीएल में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद रविवार को कहा कि टीम को मुख्य खिलाड़ियों में बदलाव करना होगा। चेन्नई ने लीग चरण के अपने आखिरी मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को नौ विकेट से हराकर आईपीएल के अपने 11 सत्र में सबसे बुरे अभियान को जीत के साथ खत्म किया।

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रविवार को आईपीएल मैच में टॉस के समय धोनी ने बताया कि वह आईपीएल से संन्यास नहीं लेने जा रहे. टॉस के समय डेनी मॉरिसन ने महेंद्र सिंह धोनी से सवाल किया कि क्या पीली जर्सी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये उनका आखिरी मैच तो नहीं. इस पर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, ‘निश्चितरूप से नहीं.’ धोनी ने सभी अटकलों को विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि IPL 2021 में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.


धोनी ने कहा, 'टीम के कोर ग्रुप में बदलाव की जरूरत है। हमें अगले 10 साल के बारे में सोचना है। IPL की शुरुआत में हमने एक टीम बनाई थी, जिसने बहुत अच्छा काम किया था। एक समय आता है, जब आपको थोड़ा शिफ्ट करना पड़ता है और चीजों को अगले जनरेशन को हैंडओवर करना होता है। धोनी ने कहा, 'यह साल हमारे लिए काफी कठिन रहा। लेकिन हम पूरी क्षमता के साथ अगले सीजन में वापसी करेंगे। इसी के लिए हम जाने जाते हैं। इस सीजन में सभी टीमों ने अच्छा खेला। अगर आपकी टीम हार रही हो, तो ड्रेसिंग रूम पर भी असर पड़ता है। लेकिन आप अगर खेल को एंजॉय नहीं करते हो तो सफर और भी कठिन हो जाता है। जिस तरह से मेरी टीम ने खेला, उससे मुझे खुशी है।



Herald