

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के आखिरी लीग मुकाबले यानी 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने लगातार पांचवीं बार प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उसकी जीत से कोलकाता नाइटराइंडर्स की उम्मीदें समाप्त हो गई। वह लगातार दूसरे साल रनरेट के आधार प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रहा। पिछले साल भी केकेआर की टीम पांचवें स्थान पर रही थी।इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद लगातार पांचवीं बार नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है. 2016 में विजेता बनने के बाद से ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शानदार खेल दिखाया है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2016, 2017, 2018, 2019 और 2020 में लगातार पांच साल प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हुई है.

हैदराबाद के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही वो टीमें हैं जिन्होंने लगातार पांच बार से अधिक नॉकआउट स्टेज या फिर प्लेऑफ में जगह बनाई है. आईपीएल के इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में आईपीएल का पहला सीजन शुरू होने से लेकर 2015 तक लगातार 8 बार नॉकआउट या फिर प्लेऑफ खेलने में कामयाब रही है. हालांकि इस साल पहली बार सीएसके की टीम आईपीएल प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई.
सबसे ज्यादा चार बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड भी प्लेऑफ और नॉकआउट स्टेज खेलने के मामले में शानदार रहा है. मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार 6 बार 2010 से 2015 तक नॉकआउट स्टेज और प्लेऑफ में जगह बनाई है.
Herald