Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पृथ्‍वी शॉ DC की टीम से बाहर! SRH के खिलाफ नई जोड़ी कर सकती है ओपनिंग

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के क्वालिफायर-2 में रविवार को अबु धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट में सही समय पर लय हासिल करने वाली सनराइजर्स टीम के हौसले बुलंद हैं. इस मैच की विजेता टीम का सामना फाइनल में मुंबई इंडियंस (MI) से होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में दिल्‍ली अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव कर सकती है. दिल्‍ली के सलामी बल्‍लेबाज पृथ्‍वी शॉ का बल्‍ला इस सीजन शांत रहा. हर मैच के साथ शॉ की बल्‍लेबाजी दिल्‍ली के लिए टेंशन बनती जा रही है. ऐसे में माना जा रहा है टीम मैनेजमेंट अब उन्‍हें और मौका नहीं देना चाहता और हैदराबाद के खिलाफ बड़े मैच से उन्‍हें टीम से बाहर किया जा सकता है.


शॉ ने 136.52 की स्‍ट्राइक रेट से इस सीजन 13 मैचों में 228 रन बनाए. पिछली 8 पारियों में शॉ का सर्वोच्‍च स्‍कोर 19 रन रहा. हर मैच में शॉ के जल्‍दी आउट होने के कारण मिडिल ऑर्डर पर रन बनाने का काफी दबाव आ जाता है. इस वजह से टीम मैनेजमेंट उन्‍हें बाहर कर सकता है. हालांकि दिल्‍ली के पास शॉ का ज्‍यादा रिप्‍लेसमेंट भी नहीं है. शिखर धवन और अजिंक्‍य रहाणे की ओपनिंग जोड़ी का प्रयोग पहले भी फ्लॉप साबित हो चुका है


खबर के अनुसार ऐसी संभावना है कि अहम मुकाबले के लिए शिखर धवन मार्कस स्‍टोइनिस के साथ जोड़ी बना सकते हैं. धवन की बात करें तो उन्‍होंने इस सीजन दिल्‍ली के लिए सबसे ज्‍यादा 525 रन बनाए हैं, जिसमें उन्‍होंने लगातार दो शतक जड़े. जबकि स्‍टोइनिस ने 26.16 की औसत और 150.23 की स्‍ट्राइक रेट से 15 मैचों में 314 रन बनाए.



Herald