

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 में आज लीग स्टेज का 55वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम है। अबू धाबी में आज होने वाले इस मुकाबले में जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी तो वहीं हारने वाली टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।

अप्रत्यक्ष रूप से दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला एक तरह का क्वार्टरफाइनल होगा, जीतने वाली टीम क्वालीफायर्स-1 में पहुंच जाएगी। जीतने वाली टीम शीर्ष दो में पहुंच जाएगी, ऐसे में उस टीम के पास फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके होंगे। इसे देखते हुए आज का मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.81% रहा है।
Herald