Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DC के इस क्रिकेटर के पिता का हुआ निधन, खिलाड़ियों ने सम्मान में बांधी काली पट्टी

स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के पहले क्वॉलिफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम काली पट्टी बांधकर उतरी। दरअसल, टीम के पेसर मोहित शर्मा के पिता महिपाल शर्मा का निधन हो गया है। टीम ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा किया। रिपोर्ट्स के मानें तो मोहित संयुक्त अरब अमीरात में जारी टूर्नमेंट को छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं। हालांकि इस बारे में फ्रैंचाइजी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सत्र में केवल एक मैच खेला था. उन्होंने 20 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गये इस मैच में एक विकेट लिया था. दिल्ली कैपिटल्स ने यह मैच सुपर ओवर में जीता था.

चार बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से करारी शिकस्त देकर छठी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में प्रवेश किया. मौजूदा चैंपियन मुंबई ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया. इसके जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना पाई. मुंबई इससे पहले 2010, 2013, 2015, 2017 और 2019 में भी फाइनल में पहुंचा था.

दिल्ली का सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है. वह दूसरे क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगा. रविवार को अबु धाबी में क्वॉलिफायर-2 खेला जाना है. फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को दुबई में होना है.



Herald