

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स (DC) आज IPL में अपना पहला फाइनल खेलने उतरेगी। उसके सामने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) की चुनौती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई छठवीं बार फाइनल खेलेगी, जिसमें 4 बार (2013, 2015, 2017, 2019) खिताब अपने नाम किया। मुंबई अपना खिताब बरकरार रखना चाहेगी।दोनों ही टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की टीम आईपीएल में छठी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स पहली बार इस फटाफट लीग में इतना लंबा सफर तय सकी है। क्रिकेट दिग्गजों ने इस फाइनल मैच से पहले अपने फेवरेट खिलाड़ियों को चुनना पसंद कर दिया। इसी बीच, कोलकाता नाइटराइडर्स को दो बार चैंपियन बनाने वाले पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस मैच के लिए अपनी Fantasy XI चुनी है।

गौतम गंभीर ने अपनी Fantasy XI में दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे मार्कस स्टोयनिस को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। स्टोयनिस ने इस सीजन खेले 16 मैचों में 149.15 के स्ट्राइक रेट से 352 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में स्टोयनिस अभी तक 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। दूसरे क्वॉलिफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ स्टोयनिस 38 रनों की पारी खेलने के साथ-साथ तीन विकेट भी चटकाए थे।

गंभीर ने स्टोयनिस को अपनी टीम का कप्तान बनाने का कारण बताते हुए कहा कि उन्होंने पिछले मैच में ओपनिंग की थी, इसके साथ ही वो दिल्ली के तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में भी नजर आए थे, ऐसे में स्टोयनिस काफी अच्छे प्वॉइंट्स दे सकते हैं। गंभीर ने अपने टीम में एनरिच नॉर्टजे के ऊपर रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दी है। गंभीर ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन नई गेंद के साथ गेंदाबजी करते हैं और विकेट निकाल रहे हैं, इसके साथ ही, उनकी हालिया फॉर्म भी काफी शानदार है। केकेआर के पूर्व कप्तान ने कहा कि अश्विन पावरप्ले के साथ बीच के ओवरों में और डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं, ऐसे में वो काफी अच्छी चॉइस होंगे।
Herald